बिहार में 30 फीसदी तक बढ़ेगा बस किराया.. जानिए पटना से कहां का कितना भाड़ा

0

लगातार 20 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। जिसका असर आम लोगों की जेब पर दिखने लगाहै ।पहले सामानों के दाम बढ़े अब बस किराया बढ़ाने की तैयारी है। बस एसोसिएशन ने 30 फीसदी तक बस भाड़ा बढ़ाने का फैसला किया है ।

डीजल 11 रुपए महंगा
पिछले 20 दिनों में डीजल की कीमतों में करीब 11 रुपए का इजाफा हुआ है । तो वहीं पेट्रोल भी करीब 9 रुपए महंगा हो गया है । पेट्रोल की कीमत 83.08 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.14 रुपए प्रति लीटर है। बिहार में 10 लाख मालवाहक हैं. जिसमें छह लाख से अधिक ट्रक हैं। यात्री वाहनों की संख्या 14 लाख है। जिसमें 50 हजार बस, तीन लाख टाटा मैजिक, मेटाडोर सहित दूसरे वाहन हैं।

30 फीसदी तक किराया बढ़ाने की तैयारी
बढ़ती तेल कीमतों की मार बस यात्रियों पर भी पड़ेगी। क्योंकि डीजल की कीमतों में 11 रुपए के इजाफे से बस परिचालन महंगा पड़ रहा है। ऐसे में संभावना है कि बस संचालक 25 से 30 प्रतिशत तक किराया बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। पूरे राज्य में 65 हजार निजी बसें और 600 बसें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की हैं।

पटना से कहां का कितना किराया
पहले     अब
बिहाशरीफ          80        96
गया                     120     144
मुजफ्फरपुर         130     156
पूर्णिया                350      420
जहानाबाद          100      130
मोतिहारी             240     288
नरकटियागंज      380    456
मधुबनी              250    300
गोपालगंज          180    230
सुपौल                300    350

पिछले साल बढ़ा था 20 फीसदी भाड़ा
पिछले साल ही निजी बस संचालकों ने 20 प्रतिशत किराया में वृद्धि की थी। यानी एक साल में डेढ़ गुना किराया बढ़ जाएगा। एक साल पहले पटना से मुजफ्फपुर का किराया 90 रुपए था 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद इसे 110 रुपए कर दिया गया था और अब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 143 रुपये किराया हो जाएगा।

ट्रक भाड़ा कितना हुआ ( पटना से)
पहले          अब
मुजफ्फरपुर         6500     8000
भागलपुर            11000    14000
सासाराम            7000    8500
पूर्णिया               6000     10,000

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बढ़ता बिहार

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…