
नालंदा में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना की वजह से जिले में एक मशहूर डॉक्टर की मौत हो गई है. जबकि 53 नए मरीज मिले हैं.
कोरोना ने ली डॉक्टर की जान
कोरोना वायरस ने जिला वासियों से एक अच्छा डॉक्टर छीन लिया है. डॉ. दिनेश प्रसाद सिंह का कोरोना की वजह से निधन हो गया है. वे जिले के मशहूर पैथोलॉजिस्ट थे. उनका बिहारशरीफ के पाटलिपुत्रा पैथोलॉजी के नाम से जांच घर था. ये गढ़पर स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने था.
IMA ने जताया शोक
डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंह के निधन पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दुख जताया है. उनकी आत्मा को शांति देने के लिए शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया है. उनके निधन पर डॉक्टर श्याम नारायण, डॉक्टर अरविंद, डॉक्टर नीतीश कुमार और डॉक्टर लक्ष्मण समेत तमाम चिकित्सकों ने याद किया
नालंदा में 53 नए मरीज मिले
बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं. जिसमें सबसे ज्यादा ब्लॉक कैम्पस से 8 लोग संक्रमित हैं. इसके अलावे सिविल कोर्ट और डीएम कॉलनी से भी कुछ लोग संक्रमित हुए। जिले में कुल 53 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6913 पहुंच गई है।