रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर गोलीबारी

0

रंगदारी नहीं देने पर चंडी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में वार्ड सदस्या के घर पर धावा बोलकर कुल लोगों ने गोलीबारी की। हालांकि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद वार्ड सदस्य और उसके परिजन काफी डरे-सहमे हैं।

वार्ड सदस्या प्रियंका देवी के पति विजय सिंह ने बताया कि देर शाम में गांव के ही तीन-चार लोग घर पर आकर गाली -गलौज करने लगे। इससे मन नहीं भरा तो रायफल और पिस्तौल से गोली चला दी। तीन-चार फायरिंग की गयी । घर का दरबाजा बंदकर परिवार के लोग जान बचा सके। घटना की सूचना चंडी थाने की पुलिस को दी गयी है।

50 हजार की रंगदारी मांगी: –

वार्ड सदस्या के पति ने बताया कि उनकी पत्नी जैतपुर पंचायत के वार्ड नंबर-8 की वार्ड सदस्या हैं। सात निश्चय के तहत नली-गली का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही चार-पांच लोग कार्य स्थल पर आये और पचास हजार रुपया की रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर बन रही नाली को तोड़ दिया। धमकी दी गयी कि काम करना है तो रंगदारी देना पड़ेगा।

बीडीओ ने दिया एफआईआर का आदेश:-

थरथरी बीडीओ तरुण कुमार ने बताया कि सात निश्चय के तहत वार्ड संख्या-8 श्रीनगर गांव में कार्य किया जा रहा था। वार्ड सदस्य को गांव के ही कुछ लोगों ने दबाव बनाकर जबरन हस्ताक्षर करवा लिया है। इसकी जांच पंचायत सचिव से करवायी गयी तो पता चला कि वार्ड सदस्य को धमकाया गया है और रंगदारी मांगी गयी। दोषी लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए चंडी थाना को कहा गया है।

क्या कहा थानाध्यक्ष-

थानाध्यक्ष रामबदन सिंह ने बताया कि वार्ड सदस्य की सूचना के बाद मौके पर पुलिस गयी थी। कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज करने की बात सामने आयी है। गोलीबारी की सूचना नहीं है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…