
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सचिवालय सहायक यानि संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2014 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आप अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। चार सालों के बाद चयन प्रक्रिया पूरी हो पाई है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 3616 पदों की नियुक्ति के लिए परीक्षा ली थी। लेकिन 2112 पद का ही रिजल्ट दिया है। बीएसएससी के अधिकारियों के मुताबिक योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने की वजह से सभी पद पर रिजल्ट नहीं निकाला गया है। फिजिकल और नॉन फिजिकल कोटि के पदों पर बहाली के लिए दो चरणों में परीक्षा आयोजित की गई थी। फिजिकल कोटि में कुल 1593 पद थे। नॉन फिजिकल कोटि में 2023 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। बीएसएससी की वेबसाइट पर जारी रिजल्ट के अनुसार एसआई पद के लिए 1140 उम्मीदवारों का चयन होना था, लेकिन मात्र 169 उम्मीदवार ही अंतिम रूप से चयनित किए गए। ज्यादातर अभ्यर्थी शारीरिक जांच में असफल हो गए। काउंसिंलिंग में कुल 4136 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें-bihar sachivalay sahayak result