
मोकामा (Mokama) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह (Anant Kumar Singh)बेऊर जेल में बंद हैं. अनंत सिंह को बेऊर जेल के डिवीजन वार्ड में रखा गया है। मोकामा विधायक अनंत सिंह बेउर जेल के कैदी नम्बर 13617 बने हैं.
डिवीजन वार्ड में और कौन कौन
डिवीजन वार्ड में अनंत सिंह के साथ नवादा से आरजेडी के पूर्व विधायक और नाबालिग से रेप के दोषी राजबल्लभ यादव औऱ आरजेडी के पूर्व सासंद विजय कृष्ण हैं. विजय कृष्ण कभी अनंत सिंह के जानी दुश्मन हुआ करते थे. लेकिन आज दोनों साथ साथ रात बिताई . इतना ही नहीं तीनों ने साथ मिलकर खाना भी खाया
खाने में क्या क्या मिला
बाहुबली विधायक अनंत सिंह, पूर्व सांसद विजय कृष्ण और पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव तीनों ने मिलकर रात में खाना खाया. अनंत सिंह ने रात के खाने में चावल, दाल, परवल की सब्जी और आलू की भुजिया खाई. आपको बता दें कि इससे पहले दिन में अनंत सिंह ने खाना खाने से इनकार कर दिया था. हालांकि रात में उन्होंने खाना खाया है ।
लिपि सिंह को मिली थी हमले की सूचना
इससे पहले अनंत सिंह की सुरक्षा बेहद चाक चौबंद रही. पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कई एतिहातन कदम उठाए. पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली कि पुलिस के कारकेड जबरन असामाजिक तत्व विधायक पर हमला या पथराव कर सकते हैं. एएसपी अभियान अनिल कुमार सिंह के मुताबिक उन्हें खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कोर्ट में पेशी के दौरान या वहां से जाते समय कुछ लोग उन पर हमला कर सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी.
14 दिन की न्यायिक हिरासत में अनंत सिंह
बता दें, रविवार को अनंत सिंह पहले पटना लाए गए, फिर उनको कड़ी सुरक्षा में बाढ़ कोर्ट में पेश किया गया. जहां से अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पटना के बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया गया. पटना की बेऊर जेल केंद्रीय कारागार है, जहां कई कुख्यात अपराधी भी बंद हैं.