
नालन्दा में पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया है । जिसमें जमादार औऱ सिपाही गंभीर रुप से जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि पुलिस एक मामले में जांच के लिए गई थी। लेकिन पुलिसवालों पर गांववालों ने पत्थरबाजी कर दी
क्या है पूरा मामला
दरअसल, एक मामले की जांच के सिलसिले में दीपनगर पुलिस तुंगी गांव गई थी. एसपी नीलेश कुमार के मुताबिक तुंगी गांव में एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने गयी थी. जिसके बाद आरोपियों और गांववालों ने पुलिस पर हमला बोलते हुए पथराव कर दिया.
जमादार औऱ सिपाही घायल
तुंगी गांव में जानलेवा पत्थरबाजी (Stone pelting)में दीपनगर थाना में पदस्थापित जमादार राकेश कुमार सिंह और एक सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एसपी बोले- छोड़ेंगे नहीं
नालंदा के एसपी निलेश कुमार घायल पुलिसवालों का हाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे है. इस मौके पर एसपी ने कहा कि इस घटना में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे