राजगीर में रोप-वे निर्माण में देरी पर भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.. जानिए क्या कहा

0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने राजगीर में चल रहे रोप-वे के निर्माण कार्यो का जायजा लिया। लेकिन निर्माण कार्य में हो रही देरी पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए और वहां मौजूद अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

अक्टूबर से पहले तैयार करने का आदेश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोपवे निर्माण में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों से पूछा कि आखिर रोप वे के निर्माण कार्य पूरा होने में इतनी देर क्यों हो रही है? इस पर किसी अफसर ने माकूल जवाब नहीं दिया. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को हर हाल में अक्टूबर से पहले रोपवे का निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह को रोपवे पर विद्युत संचरण को दुरुस्त करने के साथ जर्जर भवन को मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अभी भीषण गर्मी है इसलिए पर्यटक कम आ रहे हैं लिहाजा काम में तेजी लाईए।

विश्व शांति स्तूप का 50वां स्थापना दिवस
आपको बता दें कि 25 अक्तूबर को विश्व शांति स्तूप का 50वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा. जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा भी शरीक होंगे. साथ ही देश विदेश के 250 से ज्यादा बुद्ध विचारक भी इसमें हिस्सा लेंगे. इसे लेकर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर बन रहे नए रोपवे के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक रविज्योति, चन्द्रसेन प्रसाद सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे

1969 में बना था पहला रोपवे
बिहार में सबसे पहले राजगीर के रत्नागिरी पर्वत पर रोप लगायी गयी थी. शांति स्तूप तक जाने के लिये जापान सरकार के सहयोग से साल 1969 पहले रोप वे का निर्माण किया गया था. इसकी लम्बाई लगभग 2200 फीट है और इसमें 11 टावर तथा 101 कुर्सियां हैं. ये पूर्णतः बिजली से चलती है. अब इसी के समानांतर एक और रोप वे बनायी जा रही है. राजगीर के अलावा बांका के मंदार पर्वत, रोहतासगढ़ का किला, मुंडेश्वरी कैमूर, बड़ाबर जहानाबाद, प्रेतशिला गया, ब्रह्मयोगी पर्व, डुंगेसरी गया में नए रोपवे लगाए जा रहे हैं

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …