
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटते ही दो बिहारी लड़के ने कश्मीरी लड़के से शादी रचा ली है. पहले बाहरियों को कश्मीरी लड़कियों से शादी करने पर प्रतिबंध था लेकिन विशेष दर्जा खत्म होते ही ये प्रतिबंध भी खत्म हो गया. जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर नेताओं ने बयान दिया था कि अब देश के दूसरे हिस्से के लोग कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं। ऐसे में दो बिहारी लड़के ने कश्मीरी लड़कियों के शादी रचाई है।
क्या है पूरा मामला
बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले तबरेज और परवेज ने कश्मीरी लड़कियों से शादी रचाई है. तबरेज और परवेज दोनों सगे भाई हैं और कश्मीर में रहकर राज मिस्त्री का काम करते थे. जहां दोनों को कश्मीरी लड़कियों सायना और नादिया से प्यार हो गया
कश्मीरी रीति रिवाज से की रचाई शादी
राज मिस्त्री का काम करने के दौरान दोनों भाइयों तबरेज और परवेज को कश्मीरी लड़कियों सायना और नादिया से प्यार हो गया. ये दोनों सगी बहनें हैं. इसके बाद दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की. बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज भी किया.
कश्मीर से सुपौल आ गए
शादी के बाद दोनों कश्मीरी लड़कियां अपने पतियों के साथ कश्मीर के रामन जिला से बिहार आ गईं. दोनों अपने पति के साथ सुपौल के राधोपुर थाना क्षेत्र के राम विशनपुर गांव आ गईं और वहीं रहने लगीं.
लड़की के पिता ने कराया अपहरण का केस
उधर, कश्मीरी लड़की सायना और नादिया के पिता ने अपने बेटियों के अपहरण का केस दर्ज कराया। दोनों कश्मीर के रामन जिला की रहने वाली हैं. लड़की के पिता की शिकायत पर कश्मीर पुलिस बिहार पहुंची और बिहार पुलिस की मदद से दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया। साथ ही उनके पतियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पति के साथ रहना चाहती हैं दोनों लड़कियां
दोनों बहनें सायना और नादिया का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया गया है. दोनों लड़कियां सुपौल में ही अपने पतियों के साथ रहना चाहती हैं. आरोपी भाइयों का कहना है हम बालिग हैं और हमारी प्रेमिका-सह-पत्नियां भी बालिग हैं. दोनों ने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, बल्कि रजामंदी से शादी की है.
हरियाणा के सीएम ने कहा था कश्मीरी बहू लाने की बात
आपको बता दें कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अब बिहार से बहू लाने की जगह कश्मीर से बहू लाने की बात कही थी।
बीजेपी विधायक ने दिया था विवादित बयान
इससे पहले उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कहाथा अनुच्छेद 370 को खत्म करने से पार्टी के कार्यकत्ता काफी उत्साहित थे, क्योंकि अब वे ‘गोरी’ कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के अविवाहित कार्यकर्ता कश्मीर में जमीन खरीदने के साथ ही वहां की लड़कियों से शादी कर सकते हैं।