
नालंदा लोकसभा सीट पर भी मतदान के दौरान बवाल की खबरें आ रही है . नालंदा जिला में एक बूथ पर नाराज लोगों ने हंगामा किया . साथ ही बीडीओ को बंधक बना लिया और बीडीओ की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया.
क्या है पूरा मामला
दरअसल राजगीर प्रखंड के चंदौरा गांव के प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 299 पर लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया था और गांव के लोगों से वोट नहीं देने को कहा था . इसकी जानकारी नालंदा के बीडीओ रंजन कुमार निगम को मिली. जिसके बाद वे लोगों से अपील की और कहा कि वो वोट करें. बीडीओ ने लोगों से अपील करने के बाद एक वोट भी पोल कराया तभी गांव वाले इस बात पर आक्रोशित हो गए और लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी.
इसे भी पढ़िए-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वोट डालने के बाद दे दिया बड़ा बयान.. क्या कहा जानिए

बीडियो को बंधक बनाया
लोगों ने बीडीओ से बदसलूकी की साथ ही बंधक भी बना लिया. हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में प्रशासनिक महकमे के तमाम पदाधिकारी पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों ने अपने कब्जे में इस बूथ को लिया. उसके बाद मामला शांत हुआ. मालूम हो कि नालंदा सीट बिहार की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है. इस सीट पर सीधा मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन है.