
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी को नालंदा जिला में बड़ा झटका लगा है । हम पार्टी के नालंदा जिला अध्य़क्ष ने पाला बदल लिया है । नालंदा के जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार सिन्हा अपने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता हासिल कर ली ।
दल बल के साथ बीजेपी में शामिल
नालंदा में हम पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार सिन्हा अपने समर्थकों के साथ बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। केके यूनिवर्सिटी बेरौटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रणव कुमार अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। उनके साथ राणा गोपाल सिंह, अमित मुखिया, नितेश कुमार सिंह, सन्नी कुमार, विकास कुमार, अमित भास्कर समेत सैंकड़ों लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ले ली ।
नागरिकता कानून पर हुआ मंथन
बुधवार को नालंदा जिला बीजेपी की संगठनात्म बैठक हुई. ये बैठक जिलाध्यक्ष प्रोफेसर रामसागर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय गिरी भी मौजूद थे। बैठक में नागरिकता संशोधन कानून पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें बीजेपी सदस्यों से कहा कि गया वे जनता के बीच जाकर नागरिकता कानून के बारे में समझाएं.
बैठक में और कौन कौन
बीजेपी की बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय गिरी ने नए कमेटी जिला और मंडल दोनों को गठित करने में भौगोलिक और सामाजिक समीकरण में संतुलन बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह, राजेश्वर सिंह, तेजस्विता राधा, डा. आशुतोष, सुधीर कुमार, अविनाश कुमार सिंह, अनिरूद्ध कुमार, रीना कुमारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।