
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कनपटी पर बंदूक भिड़ाकर गिरफ्तार किया गया था। इस बात का खुलासा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद में की. ये बात उन्होंने लाठी चार्ज से जुड़े एक सवाल के जवाब के दौरान सदन को बताया
क्या है पूरा मामला
दरअसल कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने बिहार विधान परिषद में सवाल पूछते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर होने वाले लाठीचार्ज में मैनुअल का पालन नहीं होता है। जिसके जवाब में मंत्री बिजेंद्र यादव ने सदन को बताया कि प्रदर्शनकारियों पर लाठी का प्रहार कम से कम हो इसका विशेष ख्याल रखा जाता है, लेकिन जब प्रदर्शनकारी मर्यादा का उल्लंघन करते हैं तो वैसी स्थिति में बल प्रयोग करना पड़ता है। साथ ही कहा कि प्रदर्शनकारियों को पहले चेतावनी दी जाती है. जब वे नहीं मानते हैं तब लाठीचार्ज की स्थिति उत्पन्न होती है .
इसे भी पढ़िए-खुशखबरी.. नीतीश कुमार ने नालंदा को दिया सबसे बड़े डेंटल कॉलेज का तोहफा
नीतीश कुमार को याद आया आपातकाल
इतना ही नहीं बिहार सरकार के मंत्री बिजेंद्र यादव ने प्रेमचंद मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी सरकार में 1974 के आंदोलन के दौरान हम लोगों पर भी कार्रवाई हुई थी और लाठीचार्ज भी होता था। बिजेंद्र यादव कुछ और बोलते कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हां उन्हें याद है कि कैसे आपातकाल के दौरान उन्हें कनपटी पर बंदूक भिड़ाकर गिरफ्तार किया गया था।