अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वे सीजन में पहला करोड़पति बिहार का बेटा बना है । सनोज राज ने 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया है । सनोज राज बिहार के जहानाबाद जिला का रहने वाला है
सनोज राज के बारे में जानिए
केबीसी में एक करोड़ रुपए जीतने वाला सनोज राज जहानाबाद जिला हुलासगंज प्रखंड का रहने वाला है। उसका पैतृक गांव हुलासगंज का ढोंगरा गांव है । सनोज के पिता का नाम रामजनम शर्मा है.और वो पेशे से किसान हैं. सनोज राज ने पढ़ाई लिखाई जहानाबाद से की है. लेकि
सनोज की पढ़ाई लिखाई
सनोज ने जहानाबाद के मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की. इसके बाद उसने पश्चिम बंगाल के वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की. इंजीनियर की पढ़ाई लिखाई पूरा करने के बाद सनोज ने प्राइवेट कंपनी में नौकरी की।
अस्सिटेंट कमांडेंट हैं सनोज
सनोज प्राइवेट नौकरी के साथ सरकारी नौकरी भी तैयार कर रहे थे। करीब दो साल की कड़ी मेहनत के बाद सनोज का चयन अस्सिटेंट कमांडेंट में हुआ और वो अभी सहायक कमांडेंट की नौकरी कर रहे हैं
IAS बनना चाहते हैं सनोज
सरोज राज का सपना IAS बनने का है. केबीसी ने अपने प्रोमो में दिखाया है कि सनोज राज 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे देते हैं । उसके बाद उनके सामने कोटि की चोटी का सवाल दिखाई देता है । अब ये तो 12 सितंबर को ही साफ हो पाएगा की सनोज 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाए हैं या उन्होंने खेल छोड़ दिया . लेकिन इतना तो तय है कि उन्होंने 1 करोड़ रुपए जीत लिया है । वो करोड़पति बन गए हैं ।
सुशील जीते थे पांच करोड़
आपको बता दें कि इससे पहले बिहार के मोतिहारी के रहने वाले सुशील कुमार ने पांच करोड़ रुपए जीतकर प्रदेश का नाम रौशन किया था।
वहीं इस शो में बीते दिनों बिहार के गोपालगंज के रहने वाले रंजीत कुमार ने 25 लाख रुपये जीते ते । वे मुगलकाल से जुड़े एक सवाल का सही जवाब नहीं दे सके जिसके कारण वो केवल 25 लाख रुपए ही जीतकर चले गए. रंजीत कुमार इलेक्ट्रीशियन हैं और गुडगांव में नौकरी करते हैं.