घूसखोर बड़ाबाबू (ASI) गिरफ्तार, रंगे हाथ निगरानी ने दबोचा

0

नालंदा पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है। निगरानी की टीम ने नालंदा पुलिस के एक जमादार को घूस लेते गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

नालंदा जिला के गिरियक थाने में तैनात जमादार सुनील कुमार मंडल को निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा है। एएसआई सुनील कुमार मंडल थाना परिसर में एक शख्स से 5 हजार रुपए घूस ले रहा था। निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ में रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी की पिटाई

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले मांगी थी घूस

निगरानी के डीएसपी मो. जमीरउद्दीन का कहना है कि गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के रहने वाले सुनील कुमार ने एएसआई सुनील कुमार मंडल के खिलाफ दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि जमादार उससे रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के बाद मामले की जांच की गयी। जांच में उनका आरोप सही पाया गया। इसके बाद एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को थाना परिसर से सुनील कुमार मंडल को घूस लेते हुये गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 18 हजार 190 रुपये बरामद किये गये।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…