बाल-बाल बचे प्रखंड प्रमुख,बदमाशों ने चलाई गोली

0

नालंदा जिला में ये क्या हो रहा है? क्या पुलिस ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है ? कहीं हत्या, कहीं लूट, कहीं छेड़खानी ? आखिर पुलिस क्या कर रही है ? गिरियक ब्लॉक ऑफिस में प्रखंड प्रमुख रामशरण प्रसाद यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में वो बाल बाल बच गए। बाइक सवार बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें न लगे। बल्कि उनके कान को छूते हुए उनकी गाड़ी के शीशे में जा लगी। हालांकि शीशा टूटने की वजह से वो जख्मी हो गए। इस मामले में उन्होंने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बीडीओ से मिलने गए थे ब्लॉक गए थे
बताया जा रहा कि प्रखंड प्रमुख गिरियक के बीडीओ धर्मवीर कुमार से किसी काम के सिलसिले में मिलने गये थे। वहां से लौटने के बाद परिसर में खड़ी अपनी गाड़ी में जैसे ही बैठने लगे। वैसे ही बाइक सवार बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। गोली गाड़ी के गेट में लगे शीशे पर लगी। शीशा टूटकर छिटका और उनके चेहरे को जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गये।

गोली चलने के बाद मच गई अफरातफरी
गोली चलते ही परिसर में अफरातफरी मच गयी। लोगों ने प्रमुख को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गिरियक में भर्ती कराया। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी है। उधर, गोलीबारी की खबर मिलते ही डीएसपी सोमनाथ प्रसाद पहुंचे और प्रखंड प्रमुख का हाल जाना

उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें तीन नामजद है जबकि एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…