महामहिम राज्यपाल ने की राजगीर की सैर

0

बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक पर्यटन स्थली राजगीर के मुरीद हो गए हैं। महामहिम राज्यपाल सतपाल मलिक राजगीर पहुंचे। महामहिम ने विश्व शांति स्तूप पर भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। इसके बाद घोड़ा कटोरा और पाण्डु पोखर का भ्रमण किया।

राजगीर के मुरीद महामहिम
महामहिम करीब पौने ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से राजगीर पहुंचे। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने उनका स्वागत किया और इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हेलिपैड से सीधे राज्यपाल विश्वशांति स्तूप पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर में रखे दानपेटी में दान दिया।महामहिम कुछ देर तक यहां रुके और राजगीर की वादियों का दीदार किया।

इसके बाद राज्यपाल अपने परिवार के साथ हेलीकॉप्टर से जापानी मंदिर के पास हॉकी मैदान में बनाये गए हेलीपैड पर उतरे। वहां से सीधे सर्किट हाउस गए। जहां थोड़ी देर विश्राम करने के बाद वे सीधे घोड़ा कटोरा डैम गए। करीब आधे घंटे तक उन्होंने यहां आनंद लिया। उसके बाद वे पाण्डु पोखर गए। वहां थोड़ी देर ठहरने के बाद वे वापस पटना के लिए निकल पड़े।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…