मजेदार खबर- दुल्हन से सेल्फी के चक्कर बवाल.. जयमाल के बाद भाग गया दूल्हा

0

नालंदा जिला में शादी में सेल्फी के चक्कर में बवाल की एक खबर सामने आई है। जयमाल के बाद दुल्हन से सेल्फी लेने के चक्कर में ऐसा बवाल मचा कि दूल्हा शादी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। दूल्हा के भागने के बाद एक एक कर बाराती भी गायब हो गए। मामला सिलाव थाना के बलवाचक गांव की है। मंगलवार की रात को बलवाचक के चंद्र चौहान की बेटी की शादी थी। चंडी से बारात आई थी। बारातियों के स्वागत के लिए शानदार तैयारी की गई थी। बारात के आने पर नाश्ता पानी दिया गया। उसके बाद समधी मिलन यानि दरवाजा लगाने का कार्यक्रम शुरू हुआ।
धूमधाम से लगा दरवाजा
नाश्ता पानी के बाद सरातियों के आग्रह पर बाराती दरवाजा लगाने के लिए निकले। बैंड बाजा के गाने पर बारातियों ने जमकर डांस किया। जमकर फूलझड़ियां छोड़ी गई। बारातियों ने पटाखे और बम भी फोड़े। बारात लड़की के घर के पास पहुंची। लड़की वालों ने समधी मिलन किया। बारातियों को फूल के माले पहनाए गए। लड़की की मां ने लड़के की गाल सेंकाई की। इसके बाद लड़का जयमाल के मंच पर पहुंचा

इसे भी पढिए- मजेदार खबर- चुपके से गर्लफ्रेंड से मिलने आया, गांववालों ने पकड़कर शादी करा दी
समधी मिलन के बाद जयमाल
जयमाल के मंच पर लगी कुर्सी पर लड़का बैठ गया और अपनी होनी वाली दुल्हनियां का इंतजार करने लगे। कुछ देर में सजी धजी उसके सपनों की रानी अपनी सहेलियों के संग जयमाल मंच पर पहुंची। दुल्हन की सहेलियों के हाथ में जयमाल की थाली थी। अब बारी जयमाल की थी। फिर जैसे हर जयमाल में होता है पहले आप पहले आप। यहां भी वैसे ही हुआ। आखिरकार दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाला। दूल्हा ने भी दुल्हन के गले में वरमाला पहनाया। इस दौरान भगवान भोले के जयकार लगे।

जयमाल के बाद क्यों हुआ बवाल
जयमाल के बाद अब बारी थी फोटो सेशन का।जयमाल के मंच पर पहले लड़की वालों ने फोटो खिंचवाया उसके बाद बारी लड़के वालों की थी। लड़के के दोस्त भी मंच पर आए और फोटो खिंचवाने लगे। इस दौरान दूल्हा के दोस्तों ने दुल्हन के साथ सेल्फी लेना शुरू किया। जिसका सरातियों ने विरोध किया। सराती पक्ष के लोगों ने बारातियों को खरी खोटी सुना दी। जिससे बाराती भड़क गए। देखते देखते जयमाल का मंच कुरुक्षेत्र का मैदान बन गया। सारातियों और बारातियों में जमकर मारपीट हुई। गांव वालों ने कई बारातियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। कई बाराती भागकर सिलाव थाने में जाकर शरण ली ।बारातियों ने सरातियों पर बाइक औऱ सोने के चेन छीनने का आरोप लगाया। कुछ ही देर बाद साराती भी थाने पहुंचे। थाने में भी सराती औऱ बारातियों के बीच जमकर तू-तू मैं मैं हुआ। हालांकि बाद में थाना प्रभारी के हस्तक्षेप से मामला सुलझा। दूल्हा को वापस बुलाया गया। फिर शादी हुई लेकिन इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा।

 

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…