नियुक्ति में फर्जीवाड़े का खुलासा.. सहायिका बर्खास्त

0

नालंदा जिला के बेन प्रखंड में फर्जीबाड़ा का खुलासा हुआ है। जिसके सहायिका को बर्खास्त कर दिया गया है। बेन प्रखंड के योगा बिगहा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 61 में सहायिका कालो कुमारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही अब तक जितना मानदेय उन्हें दिया गया था वो भी उन्हें वापस करना होगा। साथ ही कालो कुमारी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया था।

क्या है पूरा मामला
बेन प्रखंड के योगा बिगहा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 61 में सहायिका कालो कुमारी के चयन के खिलाफ योगा बिगहा गांव के ही गुड्डू कुमार ने लोक शिकायत निवारण केंद्र में परिवाद दायर किया। गुड्डू कुमार का आरोप था कि कालो देवी के शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र फर्जी है। जिसके बाद कालो कुमारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कालो कुमारी के आठवीं का सर्टिफिकेट फर्जी है। उसके बाद विद्यालय से प्राप्त प्रतिवेदन में सहायिका कालो कुमारी का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। सहायिका से अपना पक्ष आकर रखने का निर्देश दिया गया था। सुनवाई के दौरान जब सहायिका से विद्यालय का नाम पूछा गया तो नहीं बता सकी। इसके बाद अब सहायिका को मानदेय के रूप में लिए गए डेढ़ लाख की राशि को भी सरकारी खजाने में वापस लौटानी होगी। साथ ही उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…