
बिहार के पूर्णिया जिले के शेखपुरा कारू टोला में प्रेमिका की शादी किसी और लड़के से ठीक होने की बात सुनकर एक प्रेमी ने सुसाइड कर ली। मिट्ठू मंडल पास के ही एक गांव की लड़की से प्यार करता था। दोनों शादी करना चाहता थे। इस दौरान प्रेमिका की शादी घरवालों ने किसी और लड़के से ठीक कर दी। मरने से पहले गया था प्रेमिका से मिलने…
मंगलवार की सुबह जब मिट्ठू घर से पांच हजार लेकर प्रेमिका से मिलने गया तो पता चला कि लड़की की शादी उसके घरवालों ने कहीं और तय कर दी है। जिसका सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना जब घरवालों को लगी तो उन्होंने प्राथमिक उपचार के लिए गांव के ही डॉक्टर से संपर्क किया लेकिन वह बच नहीं सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भवानीपुर थाना को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।