
शेखपुरा में आंधी तूफान ने कहर बरपाया है. आंधी तूफान की वजह से एक घर की पक्की दीवार गिर गई. जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी है.
घर की पक्की दीवार गिरी
हादसा शेखपुरा के माहुली पुलिस ओपी के अफरडीह गांव में हुआ. जहां तेज हवा से दीवार गिरने की घटना हुई। एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। जख्मी बच्चे को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर बाद दोनों बच्चे शरबर और हेमताज घर के बाहर खेल रहे थे। उसी समय तेज आंधी की वजह से घर की ईंट की पक्की दीवार गिर गई। दोनों बच्चे दीवार के मलवे की चपेट में आ गए।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में आंधी तूफान, चलती ऑटो पर गिरा पेड़
5 साल के शरबर की मौत
पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच साल के शरबर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बुरी तरह से जख्मी हेमताज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पटना रेफर किया गया। हेमराज भी पांच साल का है। मृत शरबर गांव के ही मोहम्मद सुलमान का पुत्र है, जबकि जख्मी बालक हेमताज मोहम्मद नसीम का बेटा है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी. सूबे के 13 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है. ये अलर्ट लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, नालंदा, शेखपुरा, खगड़िया आदि जिलों के लिए जारी किया गया था