
एक बड़ी खबर नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र से। जहाँ लोगों ने जमकर बवाल काटा है। लोगों ने पुलिस गाड़ी को भी निशाना बनाया है।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि मंदिलपुर गाँव के फोरलेन पर एक पुलिस वाहन ने एक बाइक सवार को कुचल दिया । जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया । इस दौरान पुलिस वाहन को आग के हवाले करने का भी प्रयास किया । मगर पुलिस की ततपरता से आग लगाने से बचा लिया गया।
ओवरब्रिज की मांग
आक्रोशित ग्रामीण इस जगह पर ओवरब्रिज की मांग कर रहे हैं । लोगों का कहना है कि इस क्रोसिंग से दोनों ओर दर्जनों गाँव है । जहाँ प्रत्येक दिन सैकड़ो लोग बाजार समेत अन्य जगह आते जाते है । ओवरब्रिज नहीं रहने के कारण आए दिन सड़क हादसा होता रहता है । हंगामा की सूचना मिलते ही नूरसराय के सीआई अशोक कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुँचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटे है । वही घायल बाइक सवार को इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया है।