बिहारवासियों के लिए खुशखबरी.. बिहटा से भी बड़ा बनेगा एयरपोर्ट .. जानिए कहां मिली मंजूरी

0

महाशिवरात्रि के मौके पर बिहार वासियों को बड़ा तोहफा मिला है. बिहार को ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का तोहफा मिला है.. जो पूर्वी भारत का पहला और देश का पांचवां ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा. जो दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और जेवर एयरपोर्ट के बाद 5वां सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा.

इतने बड़े एयरपोर्ट की जरूरत क्यों?
सवाल उठ रहा है कि इतने बड़े एयरपोर्ट की जरूरत जरूरत क्यों पड़ी? दरअसल, निर्माणाधीन बिहटा एयरपोर्ट का रनवे अधिकतम 2500 मीटर ही हो सकता है। एक ओर कब्रिस्तान है और दूसरी ओर घनी आबादी वाले गांव हैं। बिहटा एयरपोर्ट एयरफोर्स का है। उसकी एटीसी एयरफोर्स के नियंत्रण में रहती है। इसे सिविल एयरपोर्ट की तरह 24 घंटे संचालित नहीं किया जा सकता। जबकि, पटना एयरपोर्ट का रनवे 2050 मीटर लंबा है। इसकी वार्षिक क्षमता 40 लाख यात्रियों की है। विस्तार के बाद भी अधिकतम एक करोड़ यात्री ही उड़ान भर सकेंगे। भविष्य के ग्रेटर पटना को देखते हुए सोनपुर में सिविलियन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़िए-बिहार में बनेगा पहला एक्सप्रेस-वे, कहां-कहां गुजरेगा 271 किमी लंबा Expressway.. जानिए

कहां बनेगा एयरपोर्ट ?
राजधानी पटना के बढ़ते एयर ट्रैफिक को देखते हुए नए एयरपोर्ट को बनाने का फैसला लिया गया है। जो पटना के सटे सोनपुर में बनाया जाएगा..यानि बाबा हरिहर नाथ के सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा. ताकि यहां डोमेस्टिक औऱ इंटरनेशलन दोनों तरह की फ्लाइट का संचालन हो सके

सोनपुर में कहां बनेगा एयरपोर्ट?
नालंदा लाइव को मिली जानकारी के मुताबिक, ये एयरपोर्ट सोनपुर-छपरा फोरलेन और NH के उत्तर और गंडक रिवर के पश्चिम दरियापुर चंवर में बनाया जाएगा.

जेवर के बाद 5वां एयरपोर्ट
राजधानी दिल्ली के पास जेवर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है.. बताया जा रहा है कि सोनपुर एयरपोर्ट का रनवे जेवर से भी बड़ा होगा. सोनपुर एयरपोर्ट का रनवे लगभग 4.2 किलोमीटर लंबा होगा. ताकि बड़े बड़ा इंटरनेशनल या कार्गो विमान आसानी से यहां लैंड कर सके और उड़ान भर सके

इसे भी पढ़िए-बिहार में बिछेगा फोरलेन का जाल, केंद्र सरकार ने एक फोरलेन की दी मंजूरी

कितना पैसा मंजूर
सोनपुर एयरपोर्ट के लिए करीब 4228 एकड़ की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इसके लिए बिहार सरकार ने 1302 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है. पटना से कनेक्टिविटी के लिए सिक्स लेन वाले दो नए पुल बनाए जा रहे हैं, जो कि जेपी दीघा सेतु के समानांतर और शेरपुर-दिघवारा सेतु है.

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट क्या होता है?
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट उसे कहते हैं, जो किसी मौजूदा ढांचे को सुधारने के बजाय पूरी तरह से नई जमीन (Unused Land) पर बनाया जाता है। इनका डिजाइन आधुनिक जरूरतों और भविष्य के विस्तार को ध्यान में रखकर किया जाता है। ये वो हवाई अड्डा है, जिसका निर्माण किसी खाली या अविकसित जमीन पर बिल्कुल नए सिरे से किया जाता है। इसमें मौजूदा बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के बजाय पूरी योजना शून्य से शुरू की जाती है। इन्हें भविष्य की जरूरतों और बड़े अंतरराष्ट्रीय विमानों (जैसे Airbus A380) को ध्यान में रखकर बनाया जाता है।  इनमें अक्सर सौर ऊर्जा, जल संचयन और कचरा प्रबंधन की उन्नत तकनीकें शामिल होती हैं। ये आमतौर पर शहर की भीड़भाड़ से दूर खुली जमीन पर बनाए जाते हैं ताकि रनवे विस्तार में आसानी हो। इसके उल्टा, ‘ब्राउनफील्ड’ प्रोजेक्ट्स में पहले से मौजूद हवाई अड्डों का नवीनीकरण किया जाता है।

किन-किन जिलों को फायदा
सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने से बिहार के विकास को गति मिलेगी.. उद्योग को बढ़ावा मिलेगा कार्गो से सामान भेजना आसान होगा.. बताया जा रहा हि यहां से 24 घंटे फ्लाइट की सेवा होगी.. जो देश के अलग-अलग शहरों को जोड़ेगा. साथ ही बिहार के लाखों को हवाई यात्रियों को भी फायदा मिलेगा.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

क्रिकेटर ईशान किशन की शादी फिक्स, गर्लफ्रेंड से होगी शादी.. ईशान के गर्लफ्रेंड के बारे में जानिए

टीम इंडिया के ओपनर और बिहार के लाल क्रिकेटर ईशान किशन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी है. ईशान किश…