
अगर आप अपना बिजली बिल या बकाया राशि के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको सिर्फ एक मिस्ड कॉल से सारी जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए आपको अपना मोबाइल फोन रजिस्टर्ड कराना होगा ।
बिजली विभाग ने जारी किया नंबर
बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी की अनुषंगी साउथ एवं नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने ग्राहकों को सहज-सरल तरीके से बिजली बिल या बकाया राशि की जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया है।
जिसके मुताबिक 7666008833 नंबर पर मिस्ड कॉल करके ग्राहक बिजली बिल से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
बिजली बिल से संबंधित ब्योरे के लिए पहले मोबाइल नंबर को रजिस्टर्ड कराना पड़ेगा। यदि किसी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर पहले से बिजली कंपनी में रजिस्टर्ड है तो स्मार्ट फोन से मिस्ड कॉल करने पर पूरा बिल और बकाया राशि का ब्योरा उसके मोबाइल पर चला जाएगा। अगर किसी का मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो मिस्ड कॉल के बाद उसके मोबाइल पर एक एसएमएस जाएगा, जिसमें ओटीपी के साथ आगे के लिए एक लिंक मिलेगा। उस लिंक को खोल कर सीए (कंज्यूमर एकाउंट) नंबर, मोबाइल नंबर तथा ओटीपी डालेगा तो मोबाइल रजिस्टर्ड हो जाएगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करना होगा तो पूरा बिजली बिल और बकाया राशि का ब्योरा मिल जाएगा।