खबर का असर: अफसरों ने किया पंचाने नदी पर बने रेल पुल का निरीक्षण

0

नालंदा लाइव की मुहिम ने रंग दिखाया है. पंचाने नदी पर बने रेल पुल के पीलर में आई दरार को देखने के लिए जिला प्रशासन और रेल विभाग के इंजीनियर पहुंचे. अधिकारियों और इंजीनियर ने इसका जायजा लिया है.

क्या है पूरा मामला
दरअसल, नालंदा लाइव ने ये खबर छापी थी कि राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर खतरा मंडरा रहा है . क्योंकि इस रेलखंड पर बने रेल पुल के पाया यानि पिलर में दरार पड़ चुका है. जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लेकिन अब तक रेल प्रशासन बेसुध सोया है. साथ ही जिला प्रशासन भी इस मामले से अनभिज्ञ है. ये भी बताया था कि ये हाल बालू माफियाओं द्वारा की जा रही अवैध खनन की वजह से हो रही है.

इसे भी पढ़िए-राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के रेल पुल पर मंडराया खतरा.. पिलर में दरार

अफसरों ने किया निरीक्षण
खबर छपने के बाद अपर अनुमंडल पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि और रेलवे के इंजीनियर्स ने घटनास्थल का मुआयना किया.. इस बारे में आगे आवश्यक कदम उठाने की बात कही.

इसे भी पढ़िए-जानिए,बिहार के IAS अफसर ने क्या खाकर और पीकर कोरोना को हराया

आगे भी आपकी आवाज बनेंगे
प्रिय पाठकों, आपको ये भरोसा दिलाता हूं कि आपके लिए आगे भी आवाज बनेंगे. क्योंकि हमारी ताकत आप ही हैं. आप ही जब जनसरोकार की खबरों को ज्यादा से ज्यादा शेयर, कमेंट और लाइक्स करते हैं तो ये आवाज हुकुमरानों के कानों तक पहुंचती है. इसलिए आपको भी कोटि-कोटि धन्यवाद. आप ऐसे ही अपना साथ देते रहिए. हम आपकी आवाज उठाते रहेंगे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …