नालंदा में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित.. जानिए, राजगीर प्रखंड में कौन कहां से जीते

0

नालंदा जिला के राजगीर प्रखंड के लिए हुए पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं । बिहारशरीफ के नालंदा कॉलेज में राजगीर के एक जिला परिषद सदस्य और आठ पंचायतों के मुखिया, समिति सदस्य, सरपंच एवं अन्य पदों की गिनती हुई।

जिला परिषद में नूतन की विजय
राजगीर से जिला परिषद सदस्य के लिए नये चेहरे नूतन देवी ने जीत दर्ज कर सनसनी पैदा कर दी। उन्होंने निवर्तमान जिला परिषद सदस्य शीला कुमारी ने हराया। नूतन कुमारी को 8957 वोट मिले.. वहीं शीला कुमारी को 8733 वोट। इसके अलावा पूनम कुमारी को 8353 वोट, मन्तु कुमारी को 5951 वोट तो सुन्दरी देवी को 4958 वोट मिले।

सोनी आनंद का रिकॉर्ड बरकरार
नाहुब पंचायत की मुखिया सोनी आनंद ने प्रखंड में सबसे अधिक अंतर की जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। उन्होंने अपने पुराने प्रतिद्वंदी साबो देवी को भारी अंतर से पछाड़ा। सोनी आनंद को जहां 2453 वोट मिले वहीं साबो देवी को मात्र 1611 वोट ही मिले। इससे पहले भी साल 2016 के चुनाव में उन्होंने साबो देवी को 1172 वोट के अंतर से हराया था। इस तरह से उन्होंने लगातार दूसरी बार सीट पर कब्जा जमाया।

मंजू देवी ने लगाया जीत का चौका
नई पोखर पंचायत से मंजू देवी लगातार चौथी बार मुखिया बनीं हैं। मंजू देवी को 936 वोट मिले वहीं दूसरे नम्बर पर रहीं रजनी कुमारी को 712 वोट मिले। साल 2006 में सबसे पहले उन्होंने चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

मेयार में खिलीं चमेली
मेयार पंचायत से चमेली देवी ने मुखिया पद पर जीत हासिल की हैं। चमेली देवी ने अनु राय को 491 वोट के अंतर से हराया। चमेली देवी को 1135 वोट तो अनु राय को 644 वोट मिले। इससे पहले यहां की मुखिया मेयार निवासी मनीषा रानी थीं। चमेली देवी मेयार पंचायत से पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार की अपनी बहन हैं

भूईं में चला सुनील का जादू
भूई पंचायत से सुनील कुमार ने मुखिया पद के लिए जीत हासिल की है। सुनील कुमार ने सुप्रिया सिन्हा को 383 वोट से हराया

बरनौसा पर सदया का कब्जा
वहीं, बरनौसा पंचायत में मुखिया पद पर सदया कुमारी ने कब्जा जमाया है। सदया कुमारी ने दरखशां जररी को 269 वोट से हराया

लोदीपुर में इंदू की जयकार
लोदीपुर पंचायत से इंदु देवी ने मुखिया पद पर जीत हासिल की है । इंदु देवी ने हसमत आरा को 59 वोट से हराया है।

गोरौर में दिवाकर की जय हो
गोरौर पंचायत में संतोष कुमार दिवाकर ने मुखिया पद के लिए विजयी पताका लहाराया है। संतोष कुमार दिवाकर ने उत्तम कुमार को 284 वोट से हराया है।

पथरौरा में जीत की रेखा
पथरौरा पंचायत में रेखा देवी ने मुखिया पद पर जीत हासिल की है। रेखा देवी ने सरोज देवी को 440 वोट से हराया है ।

पंचायत समिति सदस्य में कौन कहां से जीते

भूई से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए जियाउल हस ने आबिद हुसैन को हराया। जियाउल हस को 1919 वोट तो आबिद हुसैन को1587 मत मिले।

भाग 2 से मारो देवी पंचायत समिति सदस्य बनीं हैं. मारो देवी को 2241 वोट मिले तो सामसुदंरी देवी को 1946 मिले।

भाग 3 से श्यामसुन नेहार पंचायत समिति सदस्य बने हैं। उन्हे 1246 वोट मिले तो ममता देवी को 769 मत मिले

भाग 4 से पंचायत समिति सदस्य पद पर शंभु चौधरी विजयी रहे। शंभु चौधरी को 1199 वोट मिले, वहीं अजीत कुमार वर्मा को 1097 वोट मिले

भाग 5 से रानी देवी पंचायत समिति सदस्य बनीं हैं। रानी देवी को 1298 वोट मिले तो वहीं पुनिया देवी को 818 मत मिले

भाग 6 से सोनी कुमारी पंचायत समिति सदस्य बनीं हैं। सोनी कुमारी को 1858 वोट मिले तो वहीं संजू देवी को 1660 मत मिले

भाग 7 से आजाद आलम पंचायत समिति सदस्य बने हैं। उन्हें 970 वोट मिले। तो वहीं शमीम अंसारी को 919 वोट मिले

भाग 8 से पंचायत समिति सदस्य पद पर मनोज कुमार विजयी रहे। मनोज कुमार 500 वोट मिले। जबकि सत्य प्रकाश को 353 मत मिले

जश्न में डूबे समर्थक
चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद जीते प्रत्याशियों के समर्थक जश्न मना रहे हैं तो वहीं हारे हुए प्रत्याशी हार जीत का आंकड़ा निकालने में लगे हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…