
नालंदा में एक पति पत्नी पर शिक्षा विभाग को लाखों रुपए के चूना लगाने का मामला सामे आया है । लोकायुक्त जांच के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जिसमें नौकरी छोड़ने के बाद भी सैलरी लेते रहने का मामला सामने आया है ।
क्या है पूरा मामला
मामला नालंदा जिला के बेन के प्राथमिक विद्यालय नथाचक की है. जहां पंचायत शिक्षिका पूजा कुमारी ने 27 जुलाई 2015 को अपना त्यागपत्र दे दिया था। वो फर्जी प्रमाण पत्र पर कार्यरत थी। इसके बावजूद जुलाई 2018 तक वो वेतन उठाती रहीं. यानि तीन सालों ने करीब 7 लाख रुपए का चूना लगाया
पति ने 7 साल का उठाया वेतन
वहीं पूजा कुमारी के पति मनोज कुमार भी टीचर हैं. मनोज कुमार बेन के प्राथमिक विद्यालय बालचन्द्र बिगहा में कार्यरत हैं। उन्हें साल 2012 में डीपीओ स्थापना ने हटाने का निर्देश दिया था। लेकिन आदेश के बावजूद 7 साल तक स्कूल में उपस्थित होकर वेतन उठाते रहे
मनोज पर 15 लाख 96 हजार का बकाया
साल 2012 से लेकर दिसंबर 2019 तक प्राथमिक विद्यालय बालचन्द्र बिगहा,बेन में कार्यरत मनोज कुमार को 15 लाख 96 हजार रूपये का भुगतान विभाग ने किया है। जिसकी वसूली के लिए नीलाम पत्र के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
लोकायुक्त में मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि लोकायुक्त में देवेंद्र कुमार ने दोनों पति-पत्नी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। उनकी शिकायत के अनुसार दोनों फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे है। इसके पूर्व शिक्षक मनोज कुमार ने शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार की पत्नी को फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने का आरोप लगाकर हटवा दिया था।