
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच का अधिकार सीबीआई को दिया है. अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी. लंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे.
पटना में दर्ज केस सही
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराया है. साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र सरकार इस फैसले को चुनौती भी दे सकतीहै.
‘मुंबई पुलिस ने जांच नहीं की’
बता दें कि कोर्ट ने इस सुनवाई में 35 पन्नों का जजमेंट दिया है और पटना में दर्ज एफआईआर को SC ने सही पाया है। कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार जांच की सिफारिश करने में सक्षम है। पटना कोर्ट की एफआईआर को कोर्ट ने सही पाया है। कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार जांच की सिफारिश करने में सक्षम है। कोर्ट ने माना है कि मुंबई पुलिस ने जांच नहीं की। कोर्ट ने कहा है कि मुंबई पुलिस ने सुशांत केस में जांच नहीं की है, बल्कि इस मामले में बस इन्क्वायरी की। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने यह मामला पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट को सौंप दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि आगे कोई भी एफआईआर इस मामले में दर्ज हुई तो सीबीआई देखेगी।
Supreme Court orders CBI investigation in #SushantSinghRajput death case https://t.co/vtrUwi8zu5
— ANI (@ANI) August 19, 2020