भीषण सड़क हादसा: भोजपुरी गायक छैला बिहारी के गंभीर रुप से जख्मी.. गर्दन की हड्डी टूटी..

0

भोजपुरी गायक और एक्टर छैला बिहार हादसे का शिकार हो गए हैं. सड़क हादसे में सुनील छैला बिहारी गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं. उनके गर्दन की हड्डी टूट गई है.

इसे भी पढ़िए-बिहार में किस पार्टी में कितने दागी विधायक.. किस पार्टी में कितने करोड़पति MLA जानिए

कार से जा रहे थे दिल्ली
छैला बिहारी कार से पटना से नई दिल्ली जा रहे थे. वे अपने बलेनो कार में तीन और लोगों के साथ दिल्ली जा रहे थे। मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए दिल्ली में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़िए-नालंदा की दिव्या भारती  ने की खुदकुशी.. सदमे में पूरा परिवार

और कौन कौन घायल
सड़क हादसे में छैला बिहारी के अलावा तीन और लोग जख्मी हो गए हैं. जिनका इलाज चल रहा है. जिसमें गायक नीरज पाली, ठेकेदार सुबोध महतो और ड्राइवर शामिल है.

इसे भी पढि़ए-बिहार में फिर बदले गए कई IPS अफसर, जानिए कौन कहां के SP बने

खगड़िया के रहने वाले हैं छैला बिहारी
प्रसिद्ध लोक गायक सुनील छैला बिहारी मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिला के पौरा के रहने वाले हैं. उन्होंने भोजपुरी के साथ-साथ अंगिका भाषा में गाना और फिल्म बनाया है. अंगिका भाषा में निर्मित पहली फ़िल्म खगड़िया वाली भौजी (फ़िल्म) 2007 को बिहार में प्रदर्शित किया गया था. इसके बाद फ़िल्म अंग पुत्र अप्रैल 2010 को प्रदर्शित हुई थी, जसमे अंगिका के लोक गीत में माहिर सुनील छैला बिहारी जी ने मुख्य भूमिका निभाया था.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका.. एक और विधायक का विकेट गिरा.. जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है । पहले स्पीकर की कुर्सी गई.. फिर फ्लोर टेस्ट…