
नालंदा में बिजली चोरी करते हुए बिजली विभाग की टीम ने दो लोगों को पकड़ा है । जिसपर भारी जुर्माना लगाया गया है ।
इस्लामपुर में भट्टा संचालक पर गाज
इस्लामपुर प्रखंड के मुसहरी गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर छापेमारी की गई। जहां ईंट भट्ठा संचालक को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। बिजली विभाग के मुताबिक ईंट भट्ठा संचालक द्वारा 1 लाख चार हजार रुपए का राजस्व नुकसान किया है। ईंट भट्ठा संचालक पर 94765 रुपया बकाया था। दोनों मिलाकर 1 लाख 98 हजार 878 रुपया जुर्माना लगाया गया है।
सुरेंद्र प्रसाद पर केस दर्ज
इस मामले में ईंट भट्टा संचालक सुरेंद्र प्रसाद के खिलाफ इस्लामपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। छापेमारी में विश्वेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, संतन कुमार आदि शामिल थे।