बिहार में कई जिलों के डीएम और एसपी बदले गए.. जानिए किसका कहां हुआ तबादला

0

बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है . सरकार ने 19 IAS और 5 IPS का तबादला कर दिया है । जिसमें कई जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) और आरक्षी अधीक्षक (एसपी) भी शामिल हैं. नालंदा जिला के हिलसा के एसडीओ को नवादा का डीडीसी बनाया गया है।

शिवहर-गोपालगंज के डीएम बदले गए
बिहार सरकार ने शिवहर के जिलाधिकारी अरशद अजीज का तबादला कर दिया है। अरशद अजीज को गोपालगंज का नया डीएम बनाया गया है। वहीं गोपालगंज के डीएम अनिमेष कुमार पराशर को राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। जबकि सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के रूप में तैनात अवनीश कुमार सिंह को शिवहर का नया डीएम बनाया गया है।

नवादा समेत 8 जिलों के डीडीसी बदले गए
1. नालंदा जिला के हिलसा के एसडीओ वैभव चौधरी नवादा के डीडीसी होंगे।
2. दानापुर के एसडीओ अंशुल कुमार को औरंगाबाद का उप विकास आयुक्त बनाय गया है।
3. बगहा के एसडीओ विजय प्रकाश मीणा को वैशाली का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
4. सीतामढ़ी (सदर) के एसडीओ मुकुल कुमार गुप्ता को जहानाबाद का डीडीसी बनाया गया है।
5. गोपालगंज (सदर) की एसडीओ वर्षा सिंह को कटिहार का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
6. अररिया के फारबिसगंज अनुमंडल के एसडीओ रवि प्रकाश अब बांका के नए उप विकास आयुक्त होंगे।
7.वैशाली स्थित महुआ अनुमंडल की एसडीओ रिची पांडेय को बेगूसराय का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
8. मधुबनी स्थित झंझारपुर अनुमंडल के एसडीओ अंशुल अग्रवाल को भोजपुर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

कहां कहां के एसपी बदले गए
बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें जमुई, वैशाली और गोपालगंज के एसपी शामिल हैं . वैशाली के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को स्पेशल टास्क फोर्स का एसपी बनाया गया है। जबकि जमुई के एसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को वैशाली का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, गोपालगंज में एसपी राशिद जमा को गृह रक्षा वाहिनी पटना का समादेष्टा बनाया गया है। तो वहीं, मनोज कुमार तिवारी को गोपालगंज का नया एसपी बनाया गया है . जबकि पोस्टिंग का इंतजार कर रहे डॉ. इमामुल हक मेंगन को जमुई का नया एसपी बनाया गया है।

और किसका किसका हुआ तबादला
1. ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव कंवल तनुज अब बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक होंगे।
2.योजना एवं विकास विभाग के संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव अब वित्त विभाग में संयुक्त सचिव होंगे।
3. पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव आनंद शर्मा अब सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव होंगे।
4. सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के रूप में तैनात हिमांशु कुमार अब मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में अपर सचिव होंगे।
5. निदेशक सामाजिक सुरक्षा राजकुमार को निदेशक समाज कल्याण विभाग के रूप में पदस्थापित किया गया है।
6. पर्यटन विभाग में अपर सचिव के रूप में पदस्थापित उदय कुमार सिंह अब अपर सचिव सामान्य प्रशासन होंगे। उनके पास ईख आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
7. सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव के रूप में पदस्थापित दयानिधान पांडेय अब समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव होंगे। उनके पास निदेशक, सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
8. स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव के रूप में तैनात राधेश्याम साह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…