
नालंदा जिला के नूरसराय में हादसे के बाद लोगों ने हंगामा किया. लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए. सड़क हादसे के बाद तोड़फोड़ की सूचना मिलते थानाध्यक्ष अभय कुमार दल-बल के साथ पहुंच कर स्थिति संभाली।
क्या है पूरा मामला
चरूईपर गांव के सामने फोरलेन पर कोलकाता से आ रही बस ने मॉर्निंग वाक करने निकले अधेड़ को ठोकर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने जख्मी को उपचार के लिए नूरसराय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लोगों ने बस पर किया पथराव
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और बस पर पथराव कर दिया। जिससे बस के आगे और पीछे के शीशे टूट गए। शुक्र रहा कि पत्थर किसी यात्री को नहीं लगा। सभी यात्री घबराकर नीचे उतर गए। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को शांत कर बस को जब्त कर थाने ले गई। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ी। इस बीच मौका देखकर ड्राइवर फरार हो गया।