
नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव में मंगलवार की देर शाम कुछ बदमाशों ने मुखिया और पूर्व जिप सदस्य के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस के ऊपर बदमाशो ने उनके पर रोड़ेबाजी कर उन्हें मौके से खदेड़ दिया।
कौन कौन हुआ जख्मी
रोड़ेबाजी में एसआई उदय नारायण यादव और चौकीदार राहुल पटेल जख्मी हुए। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। एक पुलिस कर्मी से मोबाइल भी छीन लिया गया।
मुखिया व पूर्व जिप सदस्य को बनाया निशाना
मुखिया पूनम देवी व पूर्व जिप सदस्य दयानंद कुमार समेत छह घरों को निशाना बना दर्जनों बदमाश गोलीबारी कर रहे थे। ग्रामीणों की माने तो दर्जनों बदमाश एकाएक गांव आ धमके और घरों और दुकानों का दरवाजा बंद करवा दिया । इसके बाद बदमाश अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके को दहला दिया। गोलीबारी से गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीण भाग कर अपने-अपने घरों में जा दुबके। घटना के समय मुखिया के परिवार घर में नहीं थे। एक सफेदपोश के इशारे पर चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने की चर्चा गांव में है।
क्या कहाँ थानाध्यक्ष ने
थानध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव गई थी। जहां बदमाशों ने रोड़ेबाजी कर पदाधिकारी समेत दो को जख्मी कर दिया। पहचान कर जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिलहाल गांव में पुलिस कैम्प कर रही है।