
राजगीर घूमने आने वाले सैलानियों के साथ साथ नालंदा जिला वासियों के लिए बुरी खबर है । पूर्व मध्य रेलवे ने ठंड के दिनों में घना कोहरा को देखते हुए बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को 47 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है ।
17 दिसंबर से 1 फरवरी तक रहेगी रद्द
17 दिसंबर से 1 फरवरी तक राजगीर से वाराणसी जाने वाली बुद्ध-पूर्णिमा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक जनवरी में घना कोहरा होता है। इस कारण जोन के 14 ट्रेनें रद्द की गयी हैं। उसमें राजगीर से वाराणसी को जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस भी शामिल है।
पर्यटकों की बढ़ेगी परेशानी
ट्रेन रद्द होने राजगीर से वाराणसी व वाराणसी से राजगीर आने वाले यात्रियों के अलावा पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना होगा। ठंड के दिनों में ही राजगीर में पर्यटक सीजन होता है। यहां के गर्म पानी का आनंद लेने के लिए वाराणसी से भी हजारों की संख्या में देसी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही होती है। यह ट्रेन नहीं चलेगी तो लोगों काफी परेशानी होगी .राजगीर से खुलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के बाद बुद्ध-पूर्णिमा ट्रेन का ही नंबर होता है, जो सैलानियों को यहां पहुंचाती है। इस ट्रेन से पर्यटक बख्तियारपुर, पटना, गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय व वाराणसी जंक्शन से खुलने वाली अन्य ट्रेनों का मेल भी करते थे। इससे वे अपने स्थान को जाने वाली स्थानों को जाते हैं। इस ट्रेन के माध्यम से पर्यटक पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों को घूमने के लिए आवाजाही करते हैं।
लोगों ने जताई नाराजगी
ट्रेन के रद्द किए जाने से लोग नाराज हैं. लोगों का कहना है कि अभी तो कोहरा का कहीं दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं है। इसके बाद भी कोहरा लगने से पहले से ही ट्रेन को बंद करना उचित नहीं। सरकार इसपर विचार करे। इसके अलावा ट्रेन से छात्रों सहित अन्य लोगों की भी आवाजाही होती है। लोगों ने कहा कि अगर इसे रद्द करना है तो इसकी कोई दूसरी व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन को विचार करना चाहिए।