
राजगीर थाना क्षेत्र के सोनार बिगहा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। मृतक का नाम विजय कुमार साह है ।बताया जा रहा है कि एक साल पहले युवक की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी से अनबन रहती थी। जिससे परेशान होकर उसने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष उदयशंकर ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर शव रिश्तेदारों के हवाले कर दिया गया है।