
बिहार में उपभोक्ताओं (Electricity Consumers) के लिए अच्छी खबर (Good News)है। यहां बिजली 30 फीसदी सस्ती हो सकती है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल,पटना में बिहार विद्युत विनियामक आयोग की जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिजली की दर में 30 फीसदी तक कमी लाने की बात की गई.
कैसे सस्ती होगी बिजली
बिजली को 30 फीसदी सस्ती करने को लेकर जोरदार तर्क दिए गए. जिसमें कहा गया कि बिजली कंपनी को तीन सालों में 52 परसेंट लॉस की आयोग ने छूट दी है, लेकिन कंपनी ने 80 परसेंट तक छूट का लाभ लिया। इस आधार पर हर कैटेगरी के उपभोक्ताओं के लिए दर में 30 परसेंट कमी लाई जाए।
15 मार्च को आएगा फैसला
बिहार विद्युत विनियामक आयोगआयोग के अध्यक्ष एसके नेगी, सदस्य राजीव अमित और रमेश कुमार चौधरी ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। एक सप्ताह में उठाए गए सवालों का जवाब देने के लिए समय दिया। टैरिफ पर 15 मार्च तक फैसला सुनाने का आश्वासन दिया गया।
बिहार में सबसे महंगी बिजली
जनसुनवाई के दौरान कहा गया कि महाराष्ट्र सहित एक-दो राज्यों को छोड़ दें, तो देशभर में सबसे ज्यादा महंगी बिजली बिहार में है। विद्युत कंपनी लाइन लॉस को 32 से 22 परसेंट करने के दावे को साकार कर दे, तो बिजली सस्ती हो जाएगी। दोनों विद्युत कंपनियों ने आयोग के समक्ष प्रस्ताव रखा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में 16770.31 करोड़ रुपये राजस्व की जरूरत पड़ेगी। इसमें 509 करोड़ रुपये के गैप को फिक्स चार्ज और डीपीएस चार्ज में वृद्धि कर पूरा करने की अनुमति दी जाए। वहीं उपभोक्ताओं का कहना था कि फिक्स चार्ज में वृद्धि से सभी स्तर के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।