
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 65वीं प्री रिजल्ट की मार्कशीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। बता दें कि गत 6 मार्च 2020 को BPSC ने अपनी वेबसाइट पर इसी संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के परिणाम घोषित किए थे।