बिहारशरीफ बाजार समिति में ट्रक से दबकर ड्राइवर की मौत

0

बिहारशरीफ के बाजार समिति परिसर में सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. हादसा बाजार समिति परिसर में देवी मंदिर परिसर के पास हुआ.

मृतक ड्राइवर की पहचान हुई
मृतक की पहचान राजेंद्र प्रसाद उर्फ डोमन गोप के रुप में हुई. वो परवलपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव का का रहने वाला था. डोमन गोप अपनी ट्रक बाजार समिति में खड़ी कर मंदिर परिसर के बाहर बैठकर आराम कर रहा था।

ट्रक बैक करने के दौरान हादसा
जब डोमन गोप आराम कर रहा था. तभी पास में खड़ी ट्रक को उसका ड्राइवर रिवर्स कर रहा था. इस दौरान ट्रक ड्राइवर डोमन गोप उसकी चपेट में आ गया और उसका सिर ट्रक और दीवाल से टकराकर कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खलासी ने कहा कि वो अपनी गाड़ी को बाजार समिति में ही साफ सफाई कर रहा था। सूचना मिलने पर देखा ट्रक ड्राइवर मंदिर परिसर के बाहर मृत अवस्था मे पड़े है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …