
बिहार विधान परिषद चुनाव 2020 के लिए कांग्रेस ने अपने घोषित उम्मीदवार को बदल दिया है। अब कांग्रेस की तरफ से तारिक अनवर की जगह समीर कुमार सिंह विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी होंगे।
Sameer Kumar Singh replaces Tariq Anwar as Congress candidate for Bihar Member of Legislative Council (MLC) Election.
— ANI (@ANI) June 25, 2020
कौन हैं समीर कुमार सिंह
समीर कुमार सिंह बिहार के वर्किंग प्रेसीडेंट है. इनके दादा जी बनारसी प्रसाद सिंह जी मुंगेर से तीन बार लगातार सांसद रहे और पंडित नेहरूजी के काफी नजदीकी लोगों में से थे। पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह बिहार के कैबिनेट मंत्री रहे। डॉ समीर कुमार सिंह जी ने समाज विज्ञान और जनसंचार में MA की डिग्री प्राप्त करने के बाद PhD की है।
इसे भी पढ़िए-धनरोपनी के दौरान व्रजपात,20 लोगों की मौत, दर्जन भर से ज्यादा घायल
जानिए क्यों बदलना पड़ा उम्मीदवार
बिहार विधान परिषद के लिए 6 जुलाई को चुनाव होने वाला है। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को तारिक अनवर को अपना उम्मीदवार घोषित किया था. जिसपर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मुहर लगा दी थी। हालांकि नामांकन से ठीक पहले तकनीकि कारणों से कांग्रेस को नए प्रत्याशी के नाम की घोषणा करनी पड़ी।
इसे भी पढ़िए-RLSP को लगा झटका.. उपेंद्र कुशवाहा की स्वीटी बनी नीतीश की प्रिया ;
वोटर लिस्ट में नहीं है तारिक अनवर का नाम
बताया जा रहा है कि तारिक अनवर का नाम बिहार के वोटर लिस्ट में नहीं है। नियम के मुताबिक, उम्मीदवार को बिहार का मतदाता होना चाहिए। तारिक अनवर के पास दिल्ली का वोटर कार्ड है। ऐसे में वे बिहार विधान परिषद का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। आपको बता दें कि तारिक अनवर कटिहार से पांच बार सांसद रह चुके हैं। उन्हें संसदीय राजनीति का लंबा अनुभव है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वे एनसीपी में थे और शरद पवार की पार्टी से राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
इसे भी पढ़िए-विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का ;कुशवाहा-कायस्थ; कार्ड.. जानिए पूरा मामला
इंदिरा गांधी के समय में तारिक की हुई थी कांग्रेस में एंट्री
दरअसल 1976 में इंदिरा गांधी ने बिहार यूथ बिग्रेड का अध्यक्ष रहे तारिक अनवर पार्टी का काफी भरोसेमंद चेहरा हैं. 1988 से 1989 तक वे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे. 5 बार लोकसभा सदस्य रहे तारिक अनवर ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर 1999 में कांग्रेस से बगावत कर शरद पवार के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का गठन किया था. हालांकि21 वर्ष के बाद अक्टूबर 2018 में कांग्रेस में वापसी की.
इसे भी पढ़िए-बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्र सरकार ने वोटिंग के लिए बदला कानून
विधान परिषद की 9 सीटों के लिए हो रहा चुनाव
बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इसमें से एक सीट कांग्रेस के कोटे की है। इस सीट के लिए अब पार्टी की तरफ से समीर सिंह उम्मीदवार होंगे। बीजेपी ने संजय मयूख और सम्राट चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं राजद की तरफ से मोहम्मद फारुख, सुनील कुमार सिंह और प्रोफेसर रामबली सिंह विधान परिषद प्रत्याशी हैं। सत्ताधारी जदयू के खाते में 3 सीट गई है। जदयू ने प्रोफेसर गुलाम गौस, कुमुद वर्मा और भीष्म साहनी को अपना उम्मीदवार बनाया है।