
नालंदा जिला में नियमों को ताक पर रख कर ईंट भट्ठा चलाने वाले भट्टा मालिकों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जिला में ऐसे 6 भट्ठा मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.
क्या है पूरा मामला
प्रभारी सहायक निदेशक ए. खान.और खनन पदाधिकारी पंकज कुमार ने कुछ दिन पूर्व जांच के दौरान पाया गया कि सत्र 2019-20 में समेकित स्वामित्व जमा नहीं किया। इसके अलावा अधिसूचित सक्षम प्राधिकार से निर्गत पर्यावरणीय अनापत्ति पत्र भी नहीं दिया गया। चिमनी मालिकों पर लाखों रुपया बकाया भी है।
किस-किस भट्ठा मालिक पर मुकदमा दर्ज
हिलसा थाना में जिन भट्ठा मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उसमें विजय कुमार, देव शरण सिंह, सरयुग प्रसाद, राम लखन सिंह, इंद्रदेव शर्मा शामिल हैं. आरोपी संचालकों पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।