
बिहार में लोगों की जान कितनी सस्ती हो गई है.. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि 100 रुपए के चेंज को लेकर दिनदहाड़े दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब दूध बुथ संचालक मंदिर में पूजा कर रहे थे। अपराधियों ने मंदिर में पूजा करने के दौरान ही उन्हें गोली मार दी।
क्या है पूरा मामला
मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट की है. जहां अपराधियों ने दूध विक्रेता विनय कुमार तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। विनय गायघाट पुल के नीचे सुधा डेयरी का बूथ चलाते थे। वो सुबह दुकान खोलने आए थे। दुकान खोलने से पहले वो पूजा करने गए। लौटते समय अपराधियों ने घेरकर उन्हें गोली मार दी, जिससे मौक पर उनकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़िए-बिहार की चार सड़कें फोरलेन में होगी तब्दील.. जानिए कहां से कहां तक बनेगा फोरलेन
100 रुपए के चेंज को लेकर विवाद
विनय तिवारी गायघाट में ही किराए के मकान में रहते थे। वे मूल रूप से रोहतास जिले के रहने वाले थे। तीन दिन पहले कुछ लोगों से उनका 100 रुपए के चेंज को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल, विनय तिवारी ने खुले के तौर पर 1 रुपए और दो रुपए का सिक्का दिया था जिसकी वजह से ये विवाद हुआ था.
इसे भी पढ़िए-आखिर जग गए स्वास्थ्य मंत्री, PPE पहनकर NMCH पहुंचे, मरीजों की खरी खरी
बेटी बोली- एनकाउंटर करो
घटना में मृतक की बेटी ने प्रशासन ने न्याय की गुहार लगाई है। बेटी ने कहा कि जिसने भी गोली मारी है उसका बीच सड़क पर एनकाउंटर होना चाहिए। मृतक की बेटी ने बताया कि हत्यारे चांद कॉलोनी के रहने थे। 100 रुपये चेंज करवाने आए थे, पापा ने उसको एक और दो रुपये का चेंज दे दिया था इसी बात पर उनलोगों ने एक दो दिनों में पिता को देख लेने की धमकी दी थी।
इसे भी पढ़िए-बिहार में कोरोना के1625 नए मरीज मिले.. जानिए किस जिले में कितने मरीज
राबड़ी देवी ने बोला हमला
वारदात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राबड़ी ने ट्वीट कर मृतक की बेटी का वीडियो पोस्ट किया है। अपने ट्वीट में राबड़ी ने लिखा है कि बिहार में राक्षसी राज का साक्षात सबूत। पटना में दिन-दहाड़े महज 100 रुपये के लिए सुधा बूथ के संचालक की हत्या कर दी गई। इस विडियो में मृतक की बेटी कह रही है पापा मंदिर में पूजा कर रहे थे तभी अपराधी ने सिर में गोली मार दी। क्या सीएम जानते है विगत वर्ष अपराध के आंकड़ों में कितनी वृद्धि हुई है?
बिहार में राक्षसी राज का साक्षात सबूत। पटना में दिन दहाड़े महज 100 रुपए के लिए सुधा बूथ के संचालक की हत्या कर दी गयी। मृतक की बेटी ने बताया की पापा मंदिर में पूजा कर रहा थे तभी अपराधी ने सिर में गोली मार दी। क्या CM जानते है विगत वर्ष अपराध के आँकड़ो में कितनी वृद्धि हुई है? pic.twitter.com/X7Eph7pzPF
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) July 23, 2020