
बिहार में कोरोना किस कदर जानलेवा साबित हो रहा है. इसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि एक युवा दारोगा की कोरोना की वजह से मौत हो गई. दारोगा गजेंद्र कुमार का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा था
दारोगा गजेंद्र कुमार की मौत
बिहार पुलिस ने एक युवा दारोगा को खो दिया है. पिछले 10 दिनों से तबीयत खराब होने के बाद दारोगा गजेंद्र कुमार का इलाज गया में चल रहा था। पिछले दिनों उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वे जहानाबाद टाउन थाना में पोस्टेड थे
2009 बैच के दारोगा थे
गजेंद्र कुमार 2009 बैच के दारोगा थे और जहानाबाद टाउन थाना में पोस्टेड थे। ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के बाद दारोगा गजेंद्र कुमार ने खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया था. लेकिन बाद में जब तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें गया स्थित मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई.
सदमे में पुलिस महकमा
युवा दारोगा की मौत की खबर सुनने के बाद बिहार पुलिस महकमा सदमे में डूब गया है। बिहार पुलिस एसोसिएशन ने दारोगा की मौत पर गहरा दुख जताया है।