नालंदा के दो होनहार और युवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या.. तगादा करके लौट रहे थे

0

नालंदा के दो व्यापारियों की गया में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों पीतल के बर्तन का कारोबार करते थे। बताया जा रहा है कि वे दुकानदारों से पैसा वसूलकर लौट रहे थे. तभी रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. लेकिन व्यापारियों के पास रखे करीब 6 लाख रुपए नहीं लूट पाए

किन दो व्यापारियों की हत्या
दोनों व्यापारी आपस में भाई हैं और इस्लामपुर प्रखंड के खुदागंज बाजार के रहने वाले हैं. दोनों बर्तन दुकानदार पवन कुमार के पुत्र थे. बड़े भाई पंकज कुमार की उम्र 38 साल था और छोटे भाई चंदन कुमार की उम्र 35 साल था। बताया जा रहा है कि दोनों भाई तगादा करने गए थे. जहां से पैसे लेकर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात गया के रानीगंज से तगादा करके दोनों भाई पिकअप वैन से घर लौट रहे थे। इसी बीच शेरघाटी-इमामगंज पथ पर हरिदास पुर गांव के सामने बाइक सवार अपराधियों ने घेर लिया और उनसे पास रही रकम देने को कहा। इस पर दोनों भाई लुटेरों से भिड़ गए। इसी दौरान लुटेरों ने दोनों को नजदीक से गोली मार दी, जिससे दोनों वहीं ढेर हो गए। हालांकि लुटेरे रकम छीनने में कामयाब नहीं हो सके।

पिकअप वैन से पैसे बरामद
पुलिस ने पिकअप वैन में रखा 5 लाख 68 लाख रुपया बरामद कर लिया है. पुलिस पिकअप वैन के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक, घटना का एक मात्र चश्मदीद पिकअप वैन का ड्राइवर है जो बार बार अपना बयान बदल रहा है.

पिता के कामकाज को बढ़ाया था
दोनों पीतल के कारोबारी थे. दोनों काफी कर्मठ थे। पुश्तैनी कारोबार को बखूबी सम्भाल रहे थे। गया और पटना में पीतल के बर्तन का कारोबार स्थापित कर चुके थे. दोनों की हत्या के बाद खुदागंज बाजार में लोगों में खासा आक्रोश है. लोग अपराधियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं.

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
पंकज कुमार अपने पीछे एक पुत्र और पत्नी उर्मिला देवी को छोड़ गए हैं। वहीं चंदन कुमार ने अपनी पत्नी निर्मला के अलावे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं. घटना के पंकज और चंदन के माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …