दफ्तर में घुसकर कार्बाइन से फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर की मौत, 3 जख्मी

0

बेखौफ अपराधियों ने दफ्तर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर राजेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

क्या है पूरा मामला
मामला राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दो बाइक पर सवार होकर छह अपराधी आए. बेऊर मोड़ स्थिति प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पहुंचे। दफ्तर के अंदर घुसते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्रॉपर्टी डीलर राजेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य का इलाज चल रहा है। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए मौके से भाग निकले।

इसे भी पढ़िए-बिहार में 68 दागी अफसरों पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई.. किस जिले में किस पर गिरी गाज

कार्बाइन से ताबड़तोड़ फायरिंग
बेऊर थानेदार फूलदेव चौधरी के मुताबिक वारदात में कार्बाइन का इस्तेमाल किया गया है। अपराधियों ने 6 राउंड फायरिंग की है। घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक जमीन विवाद में अपराधियों ने गोलीबारी की है। अब तक अपराधियों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। घायलों के होश में आते ही पूछताछ की जाएगी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में भी जुटी है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …