नालंदा में दो और कोचिंग पर गिरी गाज.. लॉकडाउन के दौरान बच्चों को पढ़ाने का आरोप

0

नालंदा जिला में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में दो और कोचिंग संस्थान पर कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने एक कोचिंग को सील कर दिया है. जबकि दूसरे कोचिंग के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला
मामला नालंदा जिला के एकंगरसराय बाजार की है. जहां कोंचिग संस्थानों पर प्रशासन की गाज गिरी। एक कोंचिग को सील किया गया जबकि दूसरे कोचिग संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों कोचिंग पर कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप है.

बीडीओ ने की छापेमारी
दरअसल, एकंगरसराय की बीडीओ सुश्री गीता के शहर में औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई सेंटरों पर धावा बोला गया। जिसमें एक कोंचिग में 50 बच्चे बिना मास्क के एक बेंच पर पांच-पांच बैठे पाए गए थे. जिसके बाद कोचिंग को सील कर दिया गया है

दूसरे कोचिंग के संचालक पर केस
वहीं एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास धर्मेंद्र कुमार के कोंचिग में जब टीम पहुंची तो दर्जनों छात्र भाग निकले और शेष बच्चे संचालक के घर में छिप गए। जब टीम ने अंदर जाकर जांच करने का प्रयास किया तो संचालक एवं उनके परिजन बीडीओ, कल्याण पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी से उलझ पड़े. अभद्र भाषा का प्रयोग किया

बैरंग लौटे अधिकारी, केस दर्ज
कोचिंग संचालक के विरोध करने पर प्रशासन के लोग बैरंग वापस लौट आए. लेकिन एकंगरसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी के बयान पर कोंचिग के संचालक धर्मेंद्र कुमार समेत तीन लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In जॉब एंड एजुकेशन

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …