
नालंदा जिला रफ्तार का कहर जारी है. सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हैं. मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं.
पहला हादसा : सोहसराय में पति-पत्नी को रौंदा
सोहसराय थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित बाला जी पेट्रोल पंप के समीप बाइक पर सवार पति-पत्नी को रौंद दिया. जिसमें बाइक पर सवार पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति बाल-बाल बच गया। मृतक राजगीर थाना के पथरौरा गांव के रहने वाले अरविन्द कुमार की 45 साल की पत्नी सुषमा देवी है। वे दोनों नूरसराय के मुजफ्फरपुर गांव से बाइक पर सवार होकर राजगीर अपने गांव जा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक ने रौंद डाला. जिसमें मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई।
दूसरा हादसा: पिकअप वैन ने ANM को रौंदा
बिहारशरीफ के जयप्रकाश उद्यान के पास पिकअप वैन की चपेट में आने से एएनएम की मौत हो गई। मृतका का अनिता कुमारी है. वे नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा की रहने वाली थी। वे बिहारशरीफ में बस स्टैंड स्थित कृष्णा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी। और अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर नवादा स्थित सिरदला स्वास्थ्य केंद्र ड्यूटी पर जा रही थी। इस दौरान उनकी बाइक जय प्रकाश उद्यान के समीप खराब हो गई। तब उन्होंने अपने घर से मदद के लिए परिजन को फोन कर आने को कहा। इसी बीच अचानक राजगीर की ओर तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वैन ने अनिता कुमारी को कुचल दिया, जबकि पति संजय कुमार जख्मी हो गए। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है. लेकिन पिकअप वैन का ड्राइवर भाग गया
तीसरा हादसा: बाइक सवार युवक को रौंदा
नालंदा में सड़क हादसे की तीसरी घटना सारे थाना के बेनार मोड़ के पास हुआ. जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दायमचक गांव के सुधीर प्रसाद के 19 साल के बेटे सूरज कुमार के तौर पर हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि सूरज अपनी बाइक में तेल भराने पंप पर गया था। लौटते वक्त हादसा हुआ ।मृतक के पिता सूरज प्रसाद दिल्ली में रद्दी की दुकान चलाते हैं।