
नालंदा जिला में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. जहां प्रेमिका के कमरे में 20 साल के युवक के पकड़े जाने पर हत्या कर दी गई है. इस बात का खुलासा खुद प्रेमिका की मां ने पुलिस से पूछताछ में की है.
बेड के नीचे छिपा था युवक
बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका के कमरे में मौजूद था. जब इस बात की भनक प्रेमिका के घर वालों को लगी तो वे दरवाजा खोलने को कहे. जिसके बाद युवक प्रेमिका के बेड के नीचे छिप गया.
हत्या कर शव को कुएं में फेंका
पुलिसिया पूछताछ में प्रेमिका की मां ने पुलिस को बताया कि घरवालों ने पकड़कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बोरे में बंदकर कुआं में डाल दिया गया।
क्या है पूरा मामला
मामला सारे थाना के सारे गांव की है. जहां मंगलवार को नंदलाल प्रसाद के 20 साल के बेटे संजीव कुमार उर्फ कुणाल की लाश मिली थी.
खून के निशान से मिला सुराग
दरअसल, युवक रविवार को घर से निकला था. उसके बाद वो घर नहीं लौटा था. जब सोमवार को भी घर वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने तलाश तेज कर दी. इसी दौरान लोगों की नजर खंधा में खून के निशान पर पड़ी. खून का निशान कुआं तक गया था। इसके बाद लोगों ने कुआं में झगड़ डाला। झगड़ में लाश बंद बोरी फंस गई। जिसके बाद हत्या का खुलासा हुआ।
प्रेमिका की मां गिरफ्तार
मृतक के पिता ने आधा दर्जन लोगों को हत्या का आरोपी बनाया. जिसके बाद पुलिस ने प्रेमिका की मां को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाकी आरोपी अब भी फरार हैं.
प्रेमिका की मां ने किया खुलासा
प्रेमिका की मां ने पुलिससा से पूछताछ में प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कबूल कर ली. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है