
नालंदा जिला में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए ।
पहला हादसा
दीपनगर के सकरौल गांव के पास हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि गिरियक थाना के रैतर गांव के बलबंत कुमार अपनी मां शांति देवी को इलाज के लिए मोटरसाईकिल से आ रहें थें, तभी सकरौल गांव के समीप बेकाबू गाड़ी ने टक्कर मार दी । जिसमें मौके पर ही शांति देवी की मौत हो गयी। जबकि बलबंत कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद गुस्सा लोगो ने सड़क जाम कर दिया और घंटों यातायात को बाधित कर दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया।
दूसरा हादसा
सोहसराय के 17 नंबर के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक राजन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राजन कुमार लहेरी थाना के चांदनी कलाली का रहने वाला था। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठे हजारीबाग के शिवनाथ सिंह बुरी तरह जख्मी हो । उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
तीसरा हादसा
नालंदा थाना के पनहेस्सा गांव के पास के भी रफ्तार का कहर दिखा । यहां रोड पार कर रहे 40 साल के शमसुद्दीन को बेकाबू गाड़ी ने कुचल दिया। जिसमें मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक पनहेस्सा गांव का ही रहने वाला था
चौथा हादसा
नगरनौसा थाना के पपरनौसा गांव में जिलेबी के पेड़ से गिरकर एक किशोर की मौत हो गई। 14 साल का सूरज जलेबी तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था कि अचानक वो नीचे गिर गया जिसमें उसकी मौत हो गई
पांचवां हादसा
परवलपुर थाना के फतेहपुर गांव में अचानक मिट्टी का एक घर भरभराकर गिर गया। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रात में जब लालबिहारी ठाकुर अपने परिवार के साथ अपने घर में सो रहे थे उसी दौरान बारिश और आंधी की वजह से मकान भरभराकर ढह गया । घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है