
नालंदा जिला में एक महिला को बदमाश दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे और लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। महिला के ससुर और भाई ने जब बचाने की कोशिश की तो उसकी भी पिटाई की। लोगों में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों बीच में फायरिंग भी की।ताकि कोई उसे बचाने या बीच बचाव करने की कोशिश ना करे। मामला रहुई थाना के गोविंदपुर गांव का है । जहां शनिवार शाम को दर्जनभर हथियारबंद बदमाश बृजराम के घर में घुस गये। बिना कुछ कहे-सुने उनकी बहू वीणा देवी के बाल पकड़कर उसे घर से बाहर खींच लिये। बाहर निकालकर बदमाश डंडे से उसकी पिटाई करने लगे। हो-हल्ला सुनकर वृद्ध बृजराम और महिला का भाई पहुंचा और बचाने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने उन दोनों को पकड़ लिया और लोहे की रॉड से जमकर पिटाई । जिसमें दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इस बीच कुछ बदमाश महिला को पीटते रहे। बदमाशों की पिटाई से महिला अधमरी होकर जमीन पर गई। लेकिन कोई भी गांव वाला बचाने या बीच बचाव करने नहीं आया। गांव वालों का कहना है कि दहशत फैलाने के लिए बदमाश बीच बीच में फायरिंग भी कर रहा था। महिला के अधमरी होने पर बदमाश उन्हें छोड़ कर भाग गए। जिसके बाद गांववालों ने महिला,उसके ससुर और भाई को इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक महिला के ससुर बृजराम का उनके पड़ोसी से रास्ता को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा था। पहले भी दो बार दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। थाने में मुकदमा भी कराया गया है। इसी विवाद को लेकर उनके घर पर हमला किया गया। इधर, इंदवास गांव का रहनेवाला गोरेलाल अपनी बहन से मिलने आया था। उसी दौरान मारपीट होने लगी और बदमाशों ने उसे भी पीट दिया।
इसे भी पढिए-‘ठरकी’ दारोगा सस्पेंड, महिला पुलिस को कमरे में बुलाता था !