
बिहारशरीफ के नकटपुरा गांव के पंकज उर्फ भोला यादव को आखिरकार करीब तीन महीने बाद पुलिस ने धर दबोचा। पकंज पर आरोप है कि उसने नूरसराय के रमडीहा के मुन्ना की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस को ये गुत्थी सुलझाने में करीब तीन महीने लग गए।
क्या है पूरा मामला जानिए
दरअसल, 25 फरवरी को नूरसराय के रमडीहा गांव के रहने वाले मुन्ना कुमार को मानपुर थाना इलाके के पलटपुरा गांव में गोली मार दी गई थी। वारदात के पीछे जमीन जायदाद की बात कही जा रही थी। पुलिस ने घायल मुन्ना से जब इस बारे में पूछा था तो उसने बताया था कि उसे किसने गोली मारी है उसे नहीं मालूम है। अपने जान पहचान के किसी युवक के बुलाने पर वो अस्थावां गया था। पुलिस को इस केस में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। पुलिस इसे ब्लाइंड केस मान रही थी। तभी पुलिस को सीसीटीवी और मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड मिला। जिसके बाद पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की। तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक सहयोगी नकटपुरा का ही रहनेवाला पवन कुमार की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मुन्ना,पंकज और पवन तीनों एक ही लड़की से प्यार करते थे। इसके बारे में जब पंकज और पवन को पता चला तो उसने मुन्ना को रास्ते से हटाने के लिए उसे मारने की साजिश रची थी। यानि लड़की के चक्कर में मुन्ना को मारने की कोशिश हुई थी। मामले की जांच कर रही डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज के बड़े भाई को कल ही पुलिस मिसियाडीह के मालती देवी मर्डर मामले में गिरफ्तार किया गया है। यानि पहले बड़ा भाई गिरफ्तार हुआ अब छोटा भाई भी सलाखों के पीछे पहुंच गया है ।