
बिहारशरीफ में आरजेडी नेता अरुण कुमार उर्फ कल्लू मुखिया के बेटा अंकित कुमार उर्फ मंकू का शव मिलने के सनसनी फैल गई है। 14 साल के मंकू का शव बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिसर में मिला है। घरवाले इसे हत्या बता रहे हैं। परिजनों के मुताबिक तलाबपर के रहने वाले राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार उर्फ कल्लू मुखिया का बेटा अंकित कुमार उर्फ मंकू घर से स्कूटी पर बाजार के लिए निकला था। इसी दौरान बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को अस्पताल में लाकर रख दिया। घरवालों के मुताबिक बिहारशरीफ के टीकुलीपर के रहने वाले गौतम कुमार के भतीजे से अंकित का झगड़ा हुआ था। इसे लेकर दोनों में तनातनी चल रही थी और इसी वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। उनका कहना है कि अंकित के सिर के पीछे काला धब्बा दिखाई पड़ रहा है। लेकिन सवाल ये भी उठता है कि अगर किसी ने इसकी हत्या की थी तो फिर वो इसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर क्यों आता? ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अंकित की मौत सड़क हादसे में हुई है। जिसके बाद इसे अस्पताल पहुंचाया गया होगा। जहां इसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, अंकित की मौत खबर सुनते ही घर में मातम छा गया। गुरुवार को चचेरी बहन की शादी थी। अंकित की मौत के बाद कल्लू मुखिया के समर्थकों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जांच की मांग करने लगे। जिला प्रशासन के काफी समझाने और आश्वासन के बाद जाम हटाया गया है ।
इसे भी पढ़िए-बड़ा खुलासा- अय्याशी के चक्कर मारा गया राकेश