
नालंदा जिला के सिलाव में हादसा हुआ है । ट्रेकर पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई है । मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है । वो धरहरा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि हादसा सिलाव थाना के विंडीडीह मोड़ के पास हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विंडीडीह गांव से जा रही ट्रेकर तीखा मोड़ होने के कारण पलट गयी। दबने से चालक की मौत हो गयी। जबकि ट्रेकर में बैठे सवारियों को हल्की चोट आई है।